Social Bar

स्वतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है - Swatantrata diwas kyu manate hai

Swatantrata diwas kyu manate hai


हमारे देश भारत में हर साल 15 August को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया जाता है, हम सभी भारतीयों के लिए ये दिन बहुत ही खास माना जाता है क्योंकि इसी दिन हमारे देश भारत को आजादी मिली थी इसलिए ये दिन का हर भारतीय के लिए बहुत खास है और इस दिन को आजादी का दिन भी कहा जाता है। भारत में पहला Svatantrata Divas 15 अगस्त 1947 को मनाया गया था उस समय से लेकर आज तक मनाया जाता आ रहा है पर क्या आप जानते है की स्वतंत्रता दिवस क्या है, स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है। अगर आप नही जानते है तो आईये जानते है की swatantrata diwas क्या है और स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाते हैं?

स्वतंत्रता दिवस क्या है और क्यों मनाया जाता हैं? (15 अगस्त क्यों मानते है)

स्वतंत्रता दिवस का दिन हमारे देश भारत में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में 15 August को मानते हैं। यही वो दिन है जब हमारे देश को ब्रिटीशों के पंजे से आजादी प्राप्त करने के लिए हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों और भारत के बहुत से बहादुर लोगो के होने का प्रतीक है और ये वो दिन है जो ब्रिटिश शासन से भारत को मिलने वाली आजादी को दर्शाता है और हमारे देश के सभी नागरिकों को एकजुट कर हमारे देश की शक्ति को भी प्रदर्शित करता हैं।

यही वो दिन है जब (15 अगस्त 1947) को हमारा देश भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। इस दिन को खासतौर पर याद रखने के लिए हर साल एक राजपत्रित अवकाश आयोजित किया जाता है। लेकिन कई सारे लोगों के लिए यह सिर्फ एक सार्वजनिक अवकाश है क्योंकि कई सारे लोग नही जानते की स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता हैं।

स्वतंत्रता दिवस क्या है? (What is Independence Day in Hindi)

स्वतंत्रता दिवस वो दिन होता है जब किसी भी देश को आजादी मिली हो और इसे राजपत्रित छुट्टी के नाम से जाना जाता है इस दिन को आजादी का दिन भी कहा जाता है। इस आजादी के दिन को अलग अलग देशों में अलग अलग प्रकार से मनाया जाता हैं इस दिन सभी देशवासी आजादी का जश्न मनाते हैं।

हमारे देश भारत में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता हैं। क्युकी यही वो दिन है जब हमारे देश को आज़ादी मिली थी क्युकी हमारा देश 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन के चंगुल से आजाद हुआ था ये अगर एक तरह से देखा जाए तो ये भारत का राष्टीय त्यौहार है प्रतिवर्ष हमारे देश भारत के प्रधानमंत्री लाल किले से देश को संबोधित करते है और भारत का राष्टीय ध्वज फहराया जाता है।

इस दिन झंडा फहराने के समरोह आयोजित किया जाता है, परेड और कई प्रकार सांस्कृतिक आयोजन किए जाते है साथ ही पुरे देश के द्वारा ये आयोजन देखा जाता है। सभी भारतीय इस दिन अपनी पोशाक और घरो में झंडा फहरा कर आजादी का जश्न मनाते हैं।

स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है? (Why Celebrate Independence Day in Hindi?)

हमारे देश मे स्वतंत्रता दिवस 15 august 1947 को ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी मिलने की याद में मनाया जाता है। 15 अगस्त को पूर्ण रूप से एक नए स्वतंत्र भारत का जन्म हुआ। इस दिन अंग्रेजों ने भारत को छोड़ दिया था और देश को हमारे नेताओं के हाथ मे सौंपा था इसलिए ही ये हमारे भारत के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। और सभी भारतीय इस दिन को हर साल बड़ी धूमधाम से मिलकर मनाते हैं।

इस दिन हमारे देश भारत को लंबे वर्षों के इंतजार के बाद ब्रिटिश शासन से पूरी तरह से आजादी मिली थी। 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्र रूप से देश की स्वतंत्रता मनाने के लिए इस दिन पूरे भारत में राष्ट्रीय और राजपत्रित अवकाश के रूप में घोषित किया गया था।

भारत के लिए अंग्रेजों के चंगुल से स्वतंत्रता प्राप्त करना इतना भी आसान नहीं था लेकिन देश के कुछ महान लोगों ने और स्वतंत्रता सेनानियों ने इसे अपनी कड़ी मेहनत से सच कर दिखाया। उन्होंने अपनी आने वाली पीढ़ियों की चिंता किए बगैर पूरे भारत देश मे रहने वाले परिवार की चिंता की और स्वतंत्रता प्राप्त करवाने में अपनी जान तक त्याग दी। हमारे देश के वीरों ने पूर्ण स्वतंत्रता पदिलाने के लिए कई प्रकार के आंदोलनों पर योजना बनाई और उन पर कड़ी मेहनत की।

इस दिन सभी राष्ट्रीय, राज्यों और स्थानीय सरकार के कार्यालय, बैंक, डाकघर, स्टोर, बाजार, व्ययसाय और संगठन आदि बंद रहते है हालाँकि सार्वजनिक परिवहन (public transport) चालू रहते हैं जिसकी वजह से किसी को कही भी आज जाने मे समस्या ना हो।

स्वतंत्रता दिवस भारत की राजधानी दिल्ली में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है साथ ही स्वतंत्रता दिवस सार्वजनिक समुदाय और छात्रों और शिक्षकों द्वारा सभी स्कूलों, सभी कॉलेजों और अन्य शैक्षिक संस्थानों (educational institutions) में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता हैं।

Independence day quotes in hindi

हमारे देश भारत में सबसे पहला स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 1947 को मनाया गया था। इसी दिन के मध्यरात्रि में भारत को और यह रहने वाले सभी लोगो को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्र देश घोषित किया जहाँ पर उन्होंने "भाग्य के साथ प्रयास" भाषण दिया।

यह दिन हमारे देश मे बड़े उत्साह के साथ भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हर साल बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। भारत के राष्ट्रपति swatantrata diwas से एक दिन पूर्व शाम को (राष्ट्र को संबोधित करने के लिए) हर साल एक भाषण देश के सभी नागरिकों को देते हैं।

स्वतंत्रता दिवस (independence day) 15 august को देश की राजधानी दिल्ली मे बहुत ही जुनून के साथ मनाया जाता है जहाँ भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर हर साल भारतीय ध्वज फहराते है। ध्वज आरोहण के पश्चात, राष्ट्रीय गीत गाया जाता है।

खास तौर पर, स्वतंत्रता दिवस उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उन्हें सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है जो लोग भारत की आजादी के लिए लड़ें थे जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपनी जान तक दे डाली थी, जिन्होंने देश को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने में अपना सब कुछ त्याग दिया था। और भारत को स्वतंत्रता दिलायी थी।

गणतंत्र दिवस के बारे में जो आपको पता होनी चाहिए

मै आशा करता हूँ की अब आप सभी को पता चला गया होगा की स्वतंत्रता दिवस क्या है और स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाते है। यदि आपको swatantrata diwas के बारे में ये जानकारी पसंद आए तो इसे शेयर जरूर करें।

Post a Comment

0 Comments